चौपाल में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

चौपाल (शिमला)। तहसील मुख्यालय चौपाल में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें क्षेत्र के करीब साढ़े तीन सौ खिलाड़ी भाग लेने पहुंच गए हैं। शुभारंभ पर रेडक्रॉस सोसाइटी के पैट्रन गोविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शिरगुल स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब चौपाल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन किमटा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जयलाल लोथटा, क्लब के प्रधान प्रताप नेगी, महासचिव प्रदीप मेहता, उपाध्यक्ष प्रताप शर्मा, प्रवक्ता शशी चौहान, श्याम लाल भोटा, कृष्ण शर्मा, प्रधान योगेश अजटा, उपप्रधान विनोद पनाईक, पार्षद हरिनंद मेहता, दयानंद शर्मा, जगदीश जिंटा, सोमदत्त शर्मा, सीताराम ठाकुर, रमेश किमटा, प्रदीप पनाईक, जयलाल शर्मा, दीपक चंदेल, रमेश चौहान, रमेश नेहटा, निक्काराम चौहान, देवदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, रविंद्र नेगी, रेखा चंदेल, कंचन नेगी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने उत्तराखंड में हुई त्रास्दी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में सभी सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्लब को एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक भेंट किया।

Related posts