
कुमारसैन (शिमला)। एनएच-22 पर बीथल के पास सोमवार को एक निजी वाहन से पुलिस ने अवैध शराब की चार पेटियां पकड़ीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले को एक्साइज विभाग को सौंप दिया है। जबकि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि गाड़ी नंबर एचपी-03-0872 जो निरथ से बीथल की ओर अवैध शराब लेकर आ रही थी, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी में से चार पेटी अवैध शराब मिलीं। पुलिस ने जगत राम ठाकुर निवासी सैंज को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। कुमारसैन थाना प्रभारी राजेेंद्र कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
