ठियोग में किसान सभा का सम्मेलन शुरू

ठियोग (शिमला)। ठियोग में सोमवार को किसान सभा का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू हो गया। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह तनवर की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा।
सेब उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंघा ने बताया कि सम्मेलन में किसानों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज 67 प्रतिशत जनता किसान श्रेणी में आती है। लेकिन, कोई भी सरकार किसानों के हित में नीतियां नहीं बनातीं। सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान आत्मदाह करने के लिए मजबूर हैं। 1995 से लेकर अब तक देश में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच चुका है। सम्मेलन में रोहडू नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुखदेव चौहान, प्रो. राजेंद्र चौहान, ठियोग किसान सभा के संदीप वर्मा, सोहन ठाकुर, बालकृष्ण बाली, संजीव वर्मा, सुरेश वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर किसान नेताओं ने उत्तराखंड और किन्नौर जिले में प्राकृतिक आपदा में काल का ग्रास बने लोगों की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन भी रखा। सिंघा ने बताया कि सम्मेलन के आखिरी दिन मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
ठियोग (शिमला)। सर्वजन हिताय रेहड़ समाज कल्याणकारी संघ की सोमवार को बैठक हुई। कोटखाई विश्राम गृह में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पनिया राम, जगत राम, भैकू राम, संत राम, संजय आजाद, मस्त राम, आत्मा राम, प्रताप सिंह, दिलमी राम, देवेंद्र सिंह, जीत राम, रोशन लाल, संघ के प्रधान अनंत राम, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, राकेश कु मार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts