
लोहाघाट। 10वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन माइंस 7 आयु वर्ग में रानीखेत की कनिष्का जोशी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी वर्ग में हरिद्वार की अमानत कौर ने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून की शिवानी गुप्ता और ऊधमसिंह नगर की ममता रानी ने गोल्ड मेडल जीता। सीनियर बालक वर्ग में रानीखेत के महेंद्र गहतोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, यूएस नगर, हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, खटीमा, ऋषिकेश की टीमों समेत उत्तराखंड पुलिस के 220 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सब जूनियर वर्ग में रानीखेत की कनिष्का जोशी ने गोल्ड, पिथौरागढ़ की सर्वाज्ञा ने सिल्वर, ऊधमसिंह नगर की मनप्रीत कौर ब्रांस जीता। 10-11 आयु वर्ग में हरिद्वार की अमानत कौर ने गोल्ड, ऊधमसिंह की स्वेच्छा तिवारी ने सिल्वर मेडल जीता। 16-17 सीनियर वर्ग में रानीखेत की महेंद्र गहतोड़ी ने स्वर्ण पदक, चंपावत के शुभेंद्र कौशल ने सिल्वर मेडल जीता। 16-17 आयु वर्ग जूनियर में देहरादून की शिवानी गुप्ता ने स्वर्ण, अल्मोड़ा की रेनु ने सिल्वर मेडल और अल्मोड़ा की सरिता बिष्ट ने ब्रांस जीता।
निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी हसन खान, ज्ञानेश कापडी, राजेंद्र गुप्ता, भूपाल सिंह बिष्ट, गंगा सिंह पाटनी, राजेश शर्मा, प्रज्ञा जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से कराटे महासंघ के महासचिव सतीश जोशी, जिला सचिव दीपक अधिकारी, भैरव दत्त राय, सभासद रेनु गड़कोटी, बल्लू माहरा, गोविंद बोहरा, विनोद बगौली, एलएम पांडेय ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
