अवैध टीके लगाते एक को दबोचा

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डा. केके शर्मा ने अवैध रूप से हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाकर रुपये वसूलने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया।
नगर की जनता बीते वर्ष लखनऊ के एक एनजीओ द्वारा सैकड़ों नागरिकों को हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने और टीके पकने के मामले को अभी भूल नहीं पाई थी कि रविवार को किसी ने डा. शर्मा को सूचित किया कि कुछ लो खड़कपुर देवीपुरा में हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाकर लोगों को कार्ड बनाकर दे रहे हैं। प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 रुपये प्रति टीका 30 और 100 रुपया वसूल रहे हैं।
पकड़े गए युवक ने बताया कि वह न तो फार्मेसिस्ट है और न ही स्वास्थ्य कर्मी के रूप में कहीं तैनात है। यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी युवक ने बताया कि दो व्यक्ति उसे प्रतिदिन 150 रुपया देकर टीके लगाने का काम कराते हैं। डा. शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से हैप्पेटाइटिस बी की कई शीशी मिली हैं। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तथा मामले से विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है।

Related posts