
उत्तरकाशी।
यमुनोत्री धाम के हनुमानचट्टी में अभी भी 260 यात्री फंसे हुए हैं। जबकि जानकीचट्टी में फंसे दस सदस्यीय यात्री दल को दो चरणों में हैलीकाप्टर से दून भेजा गया है।
15 जून से राजमार्ग बंद होने के कारण हनुमानचट्टी में यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के हजारों यात्री फंस गए थे। इसमें से कुछ पैदल निकल गए लेकिन 260 से अधिक यात्री वहीं फंसे हुए हैं। वह मार्ग खुलने के बाद अपने वाहनों को लेकर जाना चाहते हैं। रविवार को जानकीचट्टी से भी 10 यात्रियों को हैलीकाप्टर से देहरादून पहुंचाया गया।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया भ्रमण
बड़कोट।
रविवार को काबिना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार तथा मंत्री प्रसाद नैथानी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र खरादी का भ्रमण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने यमुनोत्री मार्ग को यातायात के लिए खोलने के साथ ही खरादी कस्बे को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
