गैर जनजातीय पंचायतों में भी कम मतदान

गैहरा (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की पंचायतों की तरह गैर जनजातीय पंचायतों में भी मतदान ठंडा रहा। पंचायतों के एक भी मतदान केंद्र में इस बार वोटरों की कतारें देखने को नहीं मिली। गैहरा पंचायत में 1745 में से 588 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 186 महिला और 402 पुरुषों ने मतदान किया। यहां 33.69 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले साल नवंवर माह में हुए विस चुनावों में यहां 1125 मतदाताओं ने वोट डाले थे। पंचायत के मतदान केंद्र गैहरा में 1085 मतदाताओं में से 349 मतदाताओें ने अपने मत का प्रयोग किया। लड्डा बूथ में 660 में से 239 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। राम दास 90 वर्ष गांव जऊआ, पहाडू राम 85 वर्ष गांव गैहरा, मुसाफिर राम 83 वर्ष गांव जऊआ, शक्तू राम 75 साल ने भी मतदान किया। गैर जनजातीय पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मंडी उपचुनाव के दौरान गैहरा पंचायत में महिलाओं की कम भागीदारी दिखाई। लेच पंचायत में 806 में से 450 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां 237 पुरुषों और 213 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। पियूहरा पंचायत में 1300 में से 660 ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत पियूहरा के मरौर बूथ में 500 में से 273 वोटरों ने और पियूहरा बूथ में 800 में से 387 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

Related posts