बाहरा विश्वविधालय के छात्रों ने मनवाया अपना लोहा, 10 लाख तक का पैकेज किया हांसिल !

बाहरा विश्वविधालय के छात्रों ने मनवाया अपना लोहा, 10 लाख तक का पैकेज किया हांसिल !

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविधालय के बी० टेक० प्रथम बैच के छात्रो की प्लेसमेंट आरम्भ हो गई है ! विश्वविधालय के कुलपति डॉ एस० के० बंसल ने बताया कि नामी कम्पनीयों में शुमार डाटा 64 टेक्नो ने विश्वविधालय की शैक्षणिक गुणवता को देखते हुए ! बाहरा विश्वविधालय के छात्रो को चयनित करने के उदेश्य से छात्रो के लिए लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार का आयोजन किया गया ! परीक्षा उपरान्त नामी कम्पनी डाटा 64 टेक्नो ने बी० टेक०, इलेक्ट्रोनिक, कम्युनिकेशन,कंप्यूटर साइंस, व मैकेनिकल इंजीनियरिग के 16 छात्रो का चयन किया गया ! छात्रों की काबिलियत को जांचने परखने के पश्चात कम्पनी ने चयनित छात्रों को अधिकतम दस लाख रूपये सालाना पैकेज पर नियुक्तियां दी गयी है ! यह नियुक्तियां विभिन्न क्षेत्रो में जैसे डिजिटल, फोरेंसिक एनेलिस्ट, सी० एस० आई ०, आर० टी० पी० मैनेजमेंट ट्रेनी व डी० ई० ए०के पदों के लिए की गयी है ! कम्पनी की तरफ से छात्रो का चयन करने आए राहुल मिश्रा, वाईस प्रेजीडेंट एशले ईट्स जनरल मैनेजर डी० एफ० ए० सुश्री मनीषा शर्मा और डी० एफ० ए० विवेक पारी वद्दी ने विश्वविधालय व छात्रो की गुणवता का आंकलन करने के पश्चात् कहा कि कम्पनी अक्तुबर माह में 4 .5 लाख रूपये सालाना पैकेज पर एम० बी० ए० के छात्रो को मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नियुक्तियां देने के लिये कम्पनी फिर से बाहरा विश्वविधालय का रुख करेगी ! बाहरा विश्वविधालय प्लेसमेंट सैल के प्रदीप प्रेम ने बताया की चयनित छात्रो को मौके पर ही नियुक्ति -पत्र दिए गये है ! जिस के आधार पर चयनित उम्मीदवार पहली जनवरी 2014 को अपनी अपनी जॉइनिंग देगे !

Related posts