एबीवीपी करेगी वीसी का घेराव

नाहन (सिरमौर)। विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई की बैठक में प्रदेश सरकार का रूसा लागू किए जाने के फैसले का विरोध किया गया। बैठक पूर्व प्रांत मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय भेरटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा के अधिकार पर कानून बना रही है। वहीं रूसा जैसी नियमावली थोप रही है। सरकार की इस कार्रवाई से राज्य के 50 हजार छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि 100 करोड़ रुपयों की एवज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इस पूरे मामले को लेकर सरकार एवं विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ रही है। इसके तहत कालेजों के प्राचार्यों सहित उप कुलपति का घेराव 24 जून को किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थी परिषद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए राहत कोष भी एकत्रित करेगी।
बैठक में संगठन मंत्री अशोक कुमार, जिला संयोजक मुकेश चौहान, इकाई अध्यक्ष अनिल चौहान, इकाई सचिव विकास कन्याल के अलावा सुनील, राहुल, योगेंद्र, वेद प्रकाश, कपिल, दिनेश, कुलदीप, अजय, मनोज, राहुल, सचिन, देशराज, रविंद्र, नंद लाल, शुभम, रजनीश, विनय, योगेश, मामराज, हरप्रीत कौर, सोनू, प्रियंका, गीता, पूर्व एससीए अध्यक्ष विवेक शर्मा, वेद प्रकाश और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts