
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के ठाकर गुवाणा गांव वरिष्ठ स्कूल चांदनी में अध्ययनरत एक 16 वर्षीय लड़की की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत शनिवार सुबह अस्पताल ले जाते समय हुई है। लड़की जमा दो की छात्रा थी। विडंबना ये रही कि जमा दो की छात्रा परीक्षा का शुक्रवार को ही अपना 16वां जन्म दिन था।
इससे पूर्व परीक्षा शुक्रवार को अपने आंगन में खेल रही थी। तभी सांप ने उसे काट लिया। बाद में लड़की को शनिवार सुबह पांवटा अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में लड़की की मौत हो गई। उधर मृतका परीक्षा के पिता देवी राम ने बताया कि उन्हें सांप के काटे जाने का जैसे ही पता चला तो उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर लड़की के परिजनों को सौंप दिया गया है।
