धूमल राज में बेनामी सौदों की जांच शुरू : कौल

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और इस बार के उपचुनाव में अप्रत्याशित बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिलेगी। द्रंग सहित पूरे प्रदेश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। जिस भी दल की सरकारें सत्ता में आती हैं, जनता के प्रति उसकी सकारात्मक जवाबदेही होनी चाहिए। पूर्व की भाजपा सरकार ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई थी।
शुक्रवार को द्रंग हलके के खजरी, चुक्कू, घघवाणा, कदूंद, सल्हाणा, तलहाणा, खुंड, गवाली में कौल सिंह ठाकुर ने प्रचार किया। कहा कि प्रदेश की जनता धूमल सरकार से पहले अवैध कब्जा बहाली को अपने कार्यकाल में दो रुपये का फार्म 500 रुपये में बेचने का हिसाब मांगती है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि पिछले कार्यकाल में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ भाजपा ने किस हैसियत से मामले दर्ज करवाए। इसी कार्यकाल में सीएफएल का करोड़ों का घोटाला करने के साथ साथ कई बेनामी सौदे पूर्व धूमल सरकार ने किए हैं। जिसकी कांग्रेस सरकार ने सभी पहलुओं पर जांच बैठा दी है। प्रदेश के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, कैप्टन देवी चंद, रिटायर डीएसपी रणजीत, पूर्व प्रधान हरी सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेश कुमार, उरला के उपप्रधान टेक चंद, गवाली के प्रधान घनश्याम ठाकुर, नूरअली, धर्म चंद ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts