मंडी उपचुनाव में प्रचार का शोरगुल थमा

मंडी। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए प्रचार का शोरगुल शुक्रवार को थम गया है। अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने कई चुनावी जनसभाएं कर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में प्रचार के अंतिम दिन कई चुनावी जनसभाएं कीं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने सराज क्षेत्र में प्रचार कर अंतिम चुनावी जनसभा मंडी में है। मंडी संसदीय क्षेत्र में पिछले 21 दिन से चल रहा चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी सुबह से लेकर शाम तक प्रचार में व्यस्त रहे। प्रचार के अंतिम दिन सुबह से प्रत्याशियों के समर्थन में राजनीतिक दल लाउड स्पीकर से प्रचार कर जनता से वोट की अपील करते रहे, लेकिन पांच बजे के बाद चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम गया है। प्रचार थमने के बाद कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर कंपेन शुरू कर दिया है। जिला मंडी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सियासी दलों के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने हलकों में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। 23 जून को मतदान होगा।

Related posts