
तीसा चंबा। स्थानीय पुलिस ने रात को चंबा-सनवाल रोड पर कलोनी मोड़ के पास नाके के दौरान भार मात्रा में जड़ी-बूटी बरामद की है। इसे लहसुन की बोरियों में पैक करके सड़क किनारे कहीं भेजने के लिए रखा गया था। रात को करीब सवा नौ बजे जब पुलिस टीम नाका लगाने पहुंची तो वहां रखी हुई लहसुन की बोरियां देखीं। इन्हें एक गाड़ी में लादे जाने की त्यारी की जा रही थी। पुलिस ने जब शक के आधार पर इनकी जांच की तो बीच में छिपा कर रखी गई बुटी बरामद हुई। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, मगर बताया जा रहा है कि बोरियों में रखी बूटी नाग छतरी हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी। एसएचओ शरीफ मोहम्मद का कहना है कि सड़क किनारे लहसुन की कुछ बोरियां रखी हुई थीं। इसमें कुछ बूटी बरामद हुई है। इसकी पहचान करवाई जा रही है। इसका मालिक अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
