बेटे को घर लाने गए थे, मिला शव

पालमपुर (कांगड़ा)। बीटेक की पढ़ाई पूरी कर बैठे शौर्य को घर वापस लाने गए उसके परिजनों को कहां पता था कि उन्हें अपने बेटे की बजाय उसका शव लाना पडे़गा। शिमला में कार हादसे में मारे गए शौर्य की मौत पर पूरा इलाका गमगीन है।
जानकारी के मुताबिक एसके सूद अपने बेटे को वापस घर लाने के लिए शिमला गए। लेकिन शुक्रवार को शिमला में एक कार हादसे में शौर्य सूद की मौत हो गई। शौर्य सूद भवारना (पालमपुर) में तैनात बीएमओ डा. सतिंद्र सूद का एकलौता बेटा था। पढ़ाई में तेज शौर्य सूद ने शिमला विवि में आईटी में बीटेक फाइनल की पढ़ाई की। पढ़ाई खत्म होने पर उसके परिजन उसे घर लाने के लिए शिमला गए थे। लेकिन उन्हें रास्ते में ही खबर मिली कि उनके बेटे की कार हादसे में मौत हो गई है। कार हादसा शिमला के गांव धार कुफ्फर के पास हुआ। कार में शौर्य सूद ओर उसके दो ओर दोस्त बैठे थे। इनमें एक अन्य दोस्त की भी मौत हो गई। घुग्घर (पालमपुर) गांव के बतौर बीएमओ भवारना में अपनी सेवाएं दे रहे युवक के पिता डा. एसके सूद अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक बेटे के प्यार में चल रही उनकी बेहतर जिंदगी में ऐसा काला दिन भी आएगा। जो शायद अब उन्हें कभी जीवन भर नहीं भूल पाएगा। शौर्य का रविवार को पालमपुर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ट्रैक्टर पलटा, घायल चालक टांडा रेफर
पालमपुर (कांगड़ा)। नगरी गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक चालक गंभीर घायल हो गया है। यह चालक ट्रैक्टर लेकर डाढ की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर चला रहा चालक जोगेंद्र कुमार निवासी राख, नगरी गंभीर घायल हो गया है। उसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा ले जाया गया है। उधर, डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Related posts