किसानों ने कर्ज माफी की लगाई गुहार

चंपावत। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने आपदा से ग्रस्त सीमांत चंपावत जिले के किसानों के कर्ज माफी की गुहार लगाई है। यूनियन की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि दैवीय आपदा से सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान के अलावा सर्वाधिक किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों की आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और किसानों के समक्ष बैंकों का कर्ज चुकाने की समस्या आ खड़ी हुई है।
ज्ञापन में प्रभावित किसानों के बैंक कर्ज माफ करने के साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग भी उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष नवीन सिंह, मुकेश पांडेय, सीडी जोशी, प्रकाश खर्कवाल, कैलाश महर, भास्कर कलौनी, महेश रावत, विमला देवी, कैलाश तिवारी, जगदीश बिष्ट, ईश्वरी देवी, रेवती देवी, बसंती देवी, माहेश्वरी, मंजू भगवती आदि किसान शामिल रहे।

Related posts