पेशी में आया फर्जी अभियुक्त

खटीमा। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक वाद में अभियुक्त के स्थान पर किसी दूसरे को पेश करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष सितारगंज को जारी निर्देश में 13 जुलाई 2013 को जांच पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है।
अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना की अदालत में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में शुक्रवार को एक अभियुक्त के स्थान पर फर्जी अभियुक्त पेश किया गया। जिसकी पीड़िता ने पहचान कर ली। पीड़िता रुखसार का आरोप है कि रफीक के स्थान पर उसके भाई को पेश किया गया है। अभियुक्त के प्रस्तुत कागजातों में भी न्यायालय को संतुष्टि नहीं हुई। अभियुक्त के बजाय पेश किए गए फर्जी अभियुक्त की जन्मतिथि में अंतर पाया गया। न्यायालय ने सितारगंज थानाध्यक्ष बीएस धौनी को निर्देशित किया है कि वह जांच कर 13 जुलाई 2013 को पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत करें।

Related posts