पच्छाई के कई मार्ग अभी भी बंद

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों संपर्क मार्ग बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अभी तक बंद पड़े हैं। सभी मार्गों पर यातायात की सुविधा ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। हालांकि, क्षेत्र में लोनिवि के अंतर्गत सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते गागल शिकोर-शिरला, बघार-गैथल बझेड़, डुंगाघाट-उन्नर-जामन की सेर, ढगालगा-गुंदल, बागथन-बनाहां, चेवला-बोहल-गांवत आदि संपर्क मार्ग अभी तक बंद हैं। ये सभी मार्ग पंचायतों के अंतर्गत आते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र इन्हें बहाल करने की मांग की है। उधर, विकास खंड अधिकारी पच्छाद रवि कुमार बैंस ने बताया कि ये सभी मार्ग विकास खंड द्वारा बनाए गए हैं। इन्हें पंचायत के हैंड ओवर किया गया है। इन मार्गों के अलावा अन्य जो भी संपर्क मार्ग पंचायत के अंतर्गत आते हैं, उन्हें पंचायत प्रधान और सचिव द्वारा ठीक करवाया जाएगा। सभी पंचायत प्रधानों को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।

Related posts