
पपरोला (कांगड़ा)। पाइका के अंतर्गत बैजनाथ ब्लॉक की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी के नाम रहा। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पपरोला के पंचायत प्रधान मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने जौहर दिखाए।
बास्केटबाल के लड़कों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला विजेता रहा। जबकि बनूरी दूसरे और उतराला स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन लड़कियों के वर्ग में हरेड़ स्कूल पहले, पपरोला दूसरे व दियोल स्कूल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वालीबाल लड़कों के वर्ग में उतराला स्कूल प्रथम, दियोल द्वितीय व पपरोला तृतीय रहा। वालीबाल लड़कियों के वर्ग में कंडवाड़ी पहले, दियोल दूसरे व पपरोला तीसरे स्थान पर रहा। जबकि कबड्डी लड़कों में दियोल पहले, टिक्कर दूसरे व उतराला स्कूल तीसरे और लड़कियों के वर्ग में दियोल पहले, पंजाला दूसरे एवं उतराला ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में लड़कों की 800 मीटर दौड़ में टिक्कर स्कूल का राहुल, कंडवाड़ी का चंदन व पपरोला का शुभम, 1500 मीटर दौड़ में पपरोला का अक्षय, कंडवाड़ी का विकास व पपरोला का विशाल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में उतराला का सन्नी पहले, टिक्कर का आकाश दूसरे व दियोल का संतोष तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कंडवाड़ी स्कूल की मानसी पहले, शिल्पा दूसरे व पपरोला की पूजा तीसरे, लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में कंडवाड़ी की शिल्पा पहले, पपरोला की पूजा दूसरे व कंडवाड़ी की प्रियंका तीसरे, 800 मीटर दौड़ में कंडवाड़ी की मोनिका पहले, दियोल की मंजुला दूसरे एवं कल्पना तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में कंडवाड़ी की मानसी, मोनिका व दियोल की मधु क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में कंडवाड़ी स्कूल की मोनिका ने पहला, उतराला की रवीना ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर पपरोला स्कूल के मुख्य अध्यापक, अध्यापक व विभिन्न स्कूलों से आए कोच एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
