
नई टिहरी। 14 घंटे की मशक्त के बाद नई टिहरी-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। जिससे राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के 40 जवान केदारनाथ रवाना हो गए हैं। वे दो दिनों से सड़क बंद होने से टिपरी में फंसे थे। मंगलवार अपराह्न एक बजे टिपरी में चट्टान से मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया था। वहां पर एनडीआरएफ के दो वाहन फंसे पड़े थे। बुधवार शाम तीन बजे मार्ग खुलने के बाद एनडीआरएफ के जवान श्रीनगर के रास्ते केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।
