
नई टिहरी। बीवीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी का 19 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्टों के माध्यम अपनी प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के प्रबंधक विनीता बिष्ट ने बताया कि 1994 में विद्यालय की स्थापना की गई थी। शिक्षकों की मेहनत के बलबूते छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, जीतेंद्र मल, नसीम खान, बचन सिंह तोपवाल, सत्ये सिंह तोपवाल, अमित चमोली, लक्ष्मी डंगवाल, राजकुमारी तिवारी व महावीर कैंतुरा आदि उपस्थित थे।
