केदारनाथ में फंसी महि‍लाओं से हो रहा गलत व्यवहार!

केदारनाथ में फंसी महि‍लाओं से हो रहा गलत व्यवहार!

देहरादून: केदारानाथ में हुए मौत के तांडव से जहां पूरा देश परेशान है और सेना व स्वयं सेवी संगठनों के लोग विपदा में फंसे लोगों की मदद में आगे आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी कुछ लोग हैं जो मौके का फायदा उठाने से गुरेज नहीं कर रहे। मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता करने की बजाय यह लूटने और शारीरिक व मानसिक कष्ट देने में लगे हैं।

यूपी के एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रतापगढ़ से प्रकाशि‍त खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया है। खबर के अनुसार केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं पर बदमाशों ने हमला करना शुरू कर दि‍या है। वहां फंसे लोगों पर नेपाली बदमाश हमला कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि महिलाओं के जेवरात लूट उनकी इज्जत पर भी हमला कर रहे हैं। धाम के पीछे और आसपास पहाड़ी व जंगली इलाका है, जहां से बदमाश आकर हमला करते हैं।

दूसरी तरफ बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे ने दावा किया है कि उत्तराखंड में हुई त्रासदी में 15 से 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अश्वनी चौबे भी त्रासदी के वक्त केदारनाथ यात्रा पर थे। चौबे के अनुसार उन्होंने 3 दिन मलबे में बिताए और इन तीन दिनों में लाशें उनके सामने पड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर के आसपास लाशों के ढेर पड़े हुए हैं लेकिन उनको देखने वाला कोई नहीं है।

Related posts