सोलन कालेज में 1091 मेरिट में

सोलन। रूसा के तहत सोलन कालेज में पहली मेरिट लिस्ट वीरवार को निकली। जिसमें प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में 1091 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आए हैं। सबसे अधिक रुझान कला संकाय के प्रति दिखा है। शाम करीब सात बजे प्राप्त आंकड़ों में बीएससी प्रथम वर्ष में 370 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। इसमें फिजिक्स में 113, केमिस्ट्री में 66, गणित में 95, बॉटनी में 60 और जियोलॉजी में 36 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। बी-कॉम की 120 सीटों पर 106 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। बीए में 615 ने मेरिट में जगह बनाई। कुल आवेदन 1133 प्राप्त किए गए थे। यह जानकारी कालेज प्रधानाचार्य प्रो रीना तनवर ने दी है। रूसा के तहत इस वर्ष महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जारी पहली मेरिट सूची में नालागढ़ महाविद्यालय में 1298 विद्यार्थियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। नालागढ़ महाविद्यालय प्रशासन की ओर से वीरवार को जारी सूची वाले विद्यार्थियों को 25 जून तक फीस जमा करवानी होगी, अन्यथा उनका दाखिला रद भी हो सकता है। अन्य स्नातक कक्षाओं के लिए विलंब शुल्क सहित 30 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे और इसी दिन दूसरी व अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी और 2 जुलाई से महाविद्यालय में अध्ययन कार्य शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में नालागढ़ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारिका ध्रवेला ने कहा कि वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें 1298 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश मिला है। 30 जून को दूसरी व अंतिम लिस्ट जारी होगी और 2 जुलाई से पठन पाठन कार्य आरंभ होगा।

Related posts