कीटनाशक की गैस लगने से मौत

भवारना (कांगड़ा)। गगल खोली गांव के एक व्यक्ति की खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गगल खोली गांव के 45 वर्षीय कुमार सिंह पुत्र हरि सिंह वीरवार को खेतों में कीटनाशक दवाई छिड़कने के काम पर लगा हुआ था। छिड़काव करते वक्त कुमार सिंह को दवाई की गैस लग गई। तबीयत खराब होने पर उसे उसकी पत्नी उन्हें पालमपुर अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ब्रहमदास ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

शाहपुर थाने में लगाई छबील
शाहपुर (कांगड़ा)। निर्जला एकादशी पर शाहपुर, रैत, द्रम्मण, रजोल, चड़ी में मीठे ठंडे पानी की छबीलें लगाई गईं। इस मौके पर पुलिस स्टेशन शाहपुर के बाहर पुलिस कर्मचारियों ने आने जाने वाले यात्रियों को ठंडा मीठा पानी और फल बांटे। इस मौके पर थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप चंदेल, सरंजना धीमान, करतार ठाकुर, संजय डढवाल, अरुण, राजीव, आशा देवी, जगरूप और अन्य उपस्थित थे।

Related posts