तड़के नींद खुली तो चारों तरफ था बस पानी ही पानी

नई दिल्ली। यमुना का विकराल रूप देखकर खादर में रह रहे लोग डर गए हैं। बुधवार को जब लोगों नींद खुली तो वह पानी से घिरे थे।
यमुना बाजार: बाढ़ के पानी में सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आया। सुबह ही घरों में पानी घुस गया था। बाजार में ऐसे लोग भी थे जो पानी घुसने के बाद भी घर की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाते नजर आए।
गढ़ी मांडू गांव: चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। सुबह चार बजे से ही गांव में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। हालांकि लोगों ने गांव को पहले ही खाली कर दिया था।
लोहे के पुल : बाढ़ के पानी से जहां लोग फसल बर्बादी और गांव के लोग परेशान हैं। वहीं लोहे का एक पुल ऐसी जगह थी जहां लोग इसका आनंद उठा रहे थे।
बिजली का खंभा टूटा, सड़क धसी: जगजीत नगर में मंगलवार देर रात जब पानी का लेवल बढ़ा तो बिजली के कई खंभे टूट कर पानी में गिर पड़े। वहीं, पुश्ता से यमुना खादर में जा रही सड़क धंस गई। जिससे राहत कार्य में देरी हुई। लोग रात में कई घंटे जगजीत नगर में फंसे रहे।

Related posts