
बागेश्वर। सरयू किनारे तटबंध नहीं बनने पर सैंज और तहसील मार्ग की महिलाओं में आक्रोश है। गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने सरयू नदी के किनारे 50 मीटर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
नीमा दफौटी के नेतृत्व में सैंज सेरा, तहसील मार्ग की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी के साथ अपनी मांगें उठाईं। यहां हुई सभा में महिलाओं ने सरयू के किनारे तटबंध नहीं बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2010 में तटबंध बनाने की मांग प्रशासन से की गई थी। लेकिन आश्वासन के बाद भी आज तक तटबंध नहीं बन सके। जिस कारण लोग आज भी बरसात में दशहत में रात गुजारने को मजबूर हैं। नदी के कटान से उनकी उपजाऊ भूमि की नदी में समा रही है। उन्होंने सरयू नदी में 50 मीटर दूरी तक सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। मांग करने वालों में कमला कालाकोटी, आनंदी कनवाल, रेवती पंत, पार्वती देवी, राधा पिलख्वाल, राधा देवी आदि शामिल थीं।
