
धारचूला/डीहीहाट। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए सरकार से मुआवजे का आग्रह किया। वहीं राजमार्ग के बलुवाकोट-धारचूला हिस्से को शीघ्र खुलवाने के लिए ग्रिफ के कमांडर से वार्ता की।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कौली, हुड़की, सिगलतड़, घट्टाबगड़, बरम, बसौरा आदि का भ्रमण किया। इन इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही। प्रशासन से इन इलाकों में संचार, पेयजल और विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की। भ्रमण में ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र देउपा, नरेंद्र सिंह, खुशाल सिंह पिपलिया, किशन धानिक, ललित लुंठी, हिम्मत सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
