क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से खोलें : मंडलायुक्त

पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर आए कुमाऊं मंडल आयुक्त आरके सुधांशु ने लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन, एडीबी के अधिकारियों को आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़काें को प्राथमिकता के साथ मरम्मत करने के निर्देश दिए। प्रशासन की पहली प्राथमिकता युद्ध स्तर पर खोलने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त सुधांशु, धारचूला के विधायक हरीश धामी और डीएम डा.नीरज खैरवाल ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त इलाकों में पहुंचाई जा रही, राहत सामग्री और स्थिति का जायजा लिया। आपदा और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को दूरदराज के आपदाग्रस्त इलाकों में भेजा गया है। इन इलाकों की संचार सेवा बहाल करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने और खोज बचाव में तेजी लाई जा सके। डीएम ने बताया कि आपदाग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है। राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी राहत कार्यों में पूरी सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts