कन्या भ्रूण हत्या रोकने को चलेगा अभियान

पिथौरागढ़। कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं में हो रहे इजाफे की रोकथाम के लिए शंखनाद जनचेतना मंच ने शंखनाद कर दिया है। मंच के निदेशक ललित मोहन राठौर और सचिव डा.प्रमोद कुमार क्षोत्रिय का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में दो दशक में बालिका जन्म दर बेहद कम हो गई है। इस वजह से ये अनुपात प्रति एक हजार 764 हो गई है।
मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की से मिल उचित कार्यवाही करने की मांग की। बताया कि सख्ती होने के बाद भी कुछ लोग चोरीछिपे कन्या भ्रूण हत्या कर रहे हैं। इस पर सख्ताई से अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डा.तारा सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीरज धामी, मनीष आदि मौजूद थे।

Related posts