आपदा राहत में एक दिन का वेतन देंगे राजकीय शिक्षक

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने घोषणा की है कि आपदा राहत में कुमाऊं मंडल के सभी राजकीय शिक्षक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ की जीजीआईसी में हुई आपात बैठक में उत्तराखंड में भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। तय किया गया कि संघ का आपदा राहत संग्रह केंद्र राबाइंका कालाढूंगी रोड पर खोला जाएगा, जिसमें खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि एकत्र कर राजकीय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं आपदा प्रभावित और पीड़ितों को पहुंचाएंगे। राशिसं के मंडलीय उपाध्यक्ष कन्नू जोशी की अध्यक्षता एवं मंडलीय महामंत्री सोनू मेहता के संचालन में हुई बैठक में आनंद बिष्ट, डा. धर्मेंद्र पनेरु, हेमंत डुंगराकोटी, बीबी जोशी, चंद्रशेखर पुजारी, नमिता पाठक, जगदीश बिष्ट, पंचम मेवाड़ी, गिरीश जोशी, जीबी सोराड़ी, डा. विवेक पांडे, केएस रौतेला, प्रकाश कांडपाल, गोपाल सिंह रैकवाल, सुधा शर्मा, केके गंगवार, चंद्रशेखर उप्रेती, प्रेम सिंह नगारी, रवि मेहता आदि थे।
रामनगर। उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की लोनिवि विश्रामगृह में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा ने कहा कि आपदा को देखते हुए फिलहाल किसी भी प्रकार का आंदोलन नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि आपदाग्रस्त लोगों के लिए एक दिन का वेतन दिया जाएगा। इस दौरान राशिसं के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडलीय महामंत्री नवेंदु मठपाल, जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह गहतोड़ी, हेमंत जोशी, सोमपाल, आनंद सिंह रावत, दीवान रावत, नंद राम, चंद्र बल्लभ छिम्वाल, हरीश भदौला आदि थे।

Related posts