नेपाली अधिकारियों ने सीमांत में आपदा का जायजा लिया

टनकपुर। नेपाल के अधिकारियों के दल ने टनकपुर बैराज के समीप नेपाल छोर के तटबंध में हो रहे कटाव स्थल का निरीक्षण किया। कंचनपुर जिले के प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रशासन से तटबंध की सुरक्षा का कार्य तेज करने का आग्रह किया गया है।
नेपाल के सीमांत कंचनपुर जिले के अधिकारियों का दल प्रमुख जिलाधिकारी परशुराम अरियाल के नेतृत्व में बुधवार शाम ब्रह्म्मदेव पहुंचा। उन्होंने बारिश से नेपाल के ब्रह्मदेव क्षेत्र में हुई क्षति का जायजा लेने के साथ ही टनकपुर बैराज के समीप शारदा के तटबंध में हुए कटाव का भी स्थलीय निरीक्षण किया। प्रमुख जिलाधिकारी ने बताया कि बारिश से नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंनेे बताया कि बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने महेंद्रनगर आ रहे हैं। अधिकारियों के दल में कंचनुपर जिले के एसपी विनोद शर्मा घिमिरे, नेपाल आर्मी के ब्रिगेडियर कमांडर गंगा गुरुंग, सीमा सुरक्षा बार्डर प्रहरी के डीएसपी प्रेमध्वोज शाह, ब्रह्मदेव पुलिस चौकी इंचार्ज जीवन गुरुंग आदि शामिल थे।

Related posts