
चंद्रपाड़ा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्ता में लौटने के लिए माकपा ने उनकी हत्या की खातिर माओवादियों से हाथ मिलाया है। ममता ने माकपा के साथ-साथ साथ कांग्रेस और भाजपा की भी आलोचना की। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में लौटने के प्रयास के तहत माकपा ने उनकी हत्या का खाका तैयार करने में माओवादियों से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे।
सत्रह जून की दोपहर को ममता कमदुनी गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए गई थीं। उन्होंने कहा, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने माओवादियों के साथ मिलकर यह साजिश रची। इस साजिश में आनंद पंचायत चुनाव सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वर्तमान चुनावों में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है ताकि भविष्य में उनके लिए एक सुरक्षित माहौल बन सके।
बंगाल के लोगों से बनर्जी ने अपील करते हुए कहा कि वे अपना मत तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही दें। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का दायित्व है कि वे वामपंथी सरकार को सत्ता में आने से रोके क्योंकि सत्ता में रहने के दौरान उसने प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया।
