शिलाई में मलबे से मकान क्षतिग्रस्त

शिलाई (सिरमौर)। मलबे से शिलाई में एक व्यक्ति के मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग ने मौके की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम पांवटा को भेज दी है।
जानकारी के मुताबिक शिलाई गांव के ध्यान सिंह देसाई के रिहायशी मकान पर अचानक मलबा गिर गया, जिससे मकान का छज्जा टूट गया। मलबा भरने से घर के अंदर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे मकान गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पंचायत प्रधान रमेश नेगी और जिला परिषद सदस्य रणजीत सिंह नेगी ने प्रभावित परिवार को मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में कार्यकारी तहसीलदार शिलाई माया राम शर्मा ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम पांवटा को भेज दी है, ताकि प्रभावित को मुआवजा मिल सके।

Related posts