शुरु की जाएं एमबीए व एमसीए की कक्षाएं

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख मंजीत नड्डा ने बिलासपुर कालेज में नए सत्र में दाखिले के दौरान मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की है। उन्हाेंने कहा कि 11 से 19 जून तक दाखिले के दौरान नए विद्यार्थियाें की मदद करने में मार्गदर्शन केंद्रों ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। दूसरे छात्र संगठन चुनाव के दौरान ही सक्रिय होते हैं, लेकिन एबीवीपी पूरा वर्ष विद्यार्थियाें की सेवा में तत्पर रहती है।
बुधवार को कालेज परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंजीत नड्डा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले काफी समय से बिलासपुर कालेज में एमबीए व एमसीए की कक्षाएं शुरु करने की मांग उठा रही है। इस मांग को पूरा कराने के लिए संगठन आंदोलन का सहारा लेने से भी गुरेज नहीं करेगा। कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बैठक में आदित्य ठाकुर, विवेक, अरुण, सुनील, विक्रांत, सुमित, संदीप, कमल, नीरज, अभिषेक, अशोक शर्मा, अजय, अंकुर कौंडल, रोहित, संगीता, संदेश, अभिषेक, दीपिका, सुशील व पंकज आदि ने भाग लिया।

Related posts