
शिमला। खलीनी के पास बुधवार को एचआरटीसी की लाल बसों में भिड़ंत हो गई। एक बस ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला और दूसरी बस न्यू शिमला से ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही थी। खलीनी पहुंचते ही दोनों बसों में भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में एक चालक को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद खलीनी में लंबा जाम लग गया, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क की दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लगने से सर्कुलर रोड से बाईपास के लिए वाहनाें की आवाजाही ठप हो गई। बाईपास जाने वाले वाहनाें को सर्कुलर रोड होते हुए भेजा गया। उधर, किस चालक की गलती से दुर्घटना हुई है, इसका पता टेक्निकल रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। संतोष की बात यह है कि दुर्घटना में सवारियों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
