परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट नहीं दी तो कार्रवाई

बिलासपुर। स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहने पर वहां तैनात शिक्षकों पर इसकी गाज गिरना तय माना जा रहा है। इस संदर्भ में अब स्कूलों के परीक्षा परिणाम की सूची तैयार की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बारे प्रदेश के समस्त उप निदेशकों को निर्देश जारी करते हुए नौंवी और दसवीं के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। इस पर उप शिक्षा निदेशक बिलासपुर ने सभी स्कूलों के मुखियों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस अवधि में रिपोर्ट जमा नहीं हुई तो स्कूलों के मुखियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय उच्च पाठशालाओं के मुखियों के रिपोर्ट जमा करवाने के लिए उच्च शिक्षा उप निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने निर्धारित समय में परीक्षा परिणाम जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणाम के निर्धारित प्रपत्र तीन दिनों में स्कूल मुखियों को जमा करवाने होंगे। स्कूल मुखियों को ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी भेजी गई है। यह स्कूल मुखिया निर्धारित समय पर अपनी रिपोर्ट जमा करवा सकें। अभी तक उच्च शिक्षा विभाग के पास करीब 50 फीसदी स्कूलों के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट पहुंची है। शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी स्कूल मुखियों को रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे। कई स्कूल मुखिया रिपोर्ट जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। अब रिपोर्ट जमा नहीं करवाने पर इन स्कूल मुखियों को विभागीय कार्रवाई का सामन करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग के पास जिन स्कूलों की रिपोर्ट नहीं आएगी। उन स्कूलों की सूची तैयार शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।
उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि स्कूल मुखियों को रिपोर्ट जमा करवाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिस स्कूल की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर कार्यालय नहीं पहुंचेगी। उन स्कूलों की सूची बनाकर शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।

Related posts