
चंपावत। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को जिला मुख्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। हर तहसील और ब्लाक मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े हर विभाग का अपना अलग कंट्रोल रूम रहेगा। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने सोमवार को इस आशय के निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुख्य कंट्रोल रूम का नंबर 230819 तथा 1077 रहेगा। जिले के किसी भी कोने से इस कंट्रोल रूम में आपदा की सूचना दी जा सकती है। लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली विभाग के भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। बाराकोट उप तहसील का फोन नंबर चालू कर दिया गया है। अब लोग 237171 में आपदा की जानकारी दे सकते हैं। इसी प्रकार लोहाघाट में 234848 नंबर पर आपदा से संबंधित जानकारी किसी समय भी दे सकते हैं। उपजिलाधिकारी डा.अभिषेक के अनुसार आपदा प्रबंधन केंद्र चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। पाटी के एसडीएम प्रत्यूष सिंह के मुताबिक यहां के फोन नंबर को ठीक कराया जा रहा है। फिलहाल लोग 9917587887 या 9927938387 में सूचना दे सकते हैं।
