
छत्तीसगढ़:सेना के संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत नक्सली पीडि़त छत्तीसगढ़ के बिजापुर जिले से संदेह के चलते 4 नक्सलियों को पकड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस व सीआरपीएफ (केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल) के साझे प्रयास से बसागुडा पुलिस थाने के पास के जंगलों में से इन नक्सलियों को पकड़ा गया है।
अधिकारियों ने पकड़े गए नक्सलियों की पहचान जन मिलिट्यिा ग्रुप के सदस्यों के रूप में की है। बताया जा रहा है कि इनके पास तेज धार चाकू व अन्य नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए हैं।
पिसेवाडा, पोलमपल्ली व पुसबाका गांव में साझे अभियान के दौरान निरीक्षण कर रही सेना की टुकडि़यों को चार संदिग्ध नक्सली मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने नकसली गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इनकी तलाश राज्य में हुए कई गैरकारनूनी मामलों में थी।
