लटकी सड़कों को गति देने की कवायद

बिलासपुर। वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण लटकी सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर वन विभाग ने इसके खाका तैयार किया है। वन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए अब हर जिला में कंजरवेटर की अध्यक्षता में हर महीने की पांच तारीख को बैठक का आयोजन होगा। इसमें सड़क की प्रक्रिया के लिए की जारी औपचारिकताओं पर चरचा होगी। इस सिलसिले में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल तेजेंद्र सिंह बिलासपुर पहुुंचे।
उन्होंने वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए महत्वपूर्ण दिए हैं। बिलासपुर जिला में लगभग दो दर्जन सड़कें अभी पाइप लाइन में है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इन सड़कों के निर्माण के लिए हुई इस बैठक में डीएफओ बिलासपुर देवराज कौशल, डीएफओ नालागढ़, डीएफओ कुनिहार समेत लोनिवि के अधीक्षण अभियंत, अधिशासी अभियंता, विभिन्न डिवीजनों के एसडीओ भी मौजूद रहे। डीएफओ बिलासपुर देव राज कौशल ने बताया कि सड़कों बनाने में तेजी लाने के लिए हर महीने की पांच तारीख को कंजरवेटर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा। इसमें एनओसी की प्रक्रिया पर चरचा की जाएगी। इसके अलावा तीन महीने में एक बार अतिरिक्त प्रधान मुख्य सचिव बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे।

Related posts