157 एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान

श्रीनगर। बेस अस्पताल और हिमालयन हॉस्पिटल के रक्त कोष के लिए एसएसबी अकादमी के अधिकारियों जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कुल 157 यूनिट रक्त लिया गया, जिसमें से 100 यूनिट हिमालयन अस्पताल और 57 यूनिट बेस अस्पताल के लिए दिया गया। कार्यक्रम में नाको की ओर से क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अकादमी निदेशक ने भी रक्तदान किया।
एसएसबी अकादमी परिसर में राज्य रक्त संचारण परिषद की ओर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसबी निदेशक एस बंदोपाध्याय ने कहा कि बेस अस्पताल में कभी भी गंभीर स्थिति में रोगियों को रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्त दे दिया जाता है।
इस मौके पर नाको की ओर से आयोजित प्रशिक्षु सेनानायक उदय कुमार प्रथम, दयानंद झा द्वितीय और सचिन पराशर तृतीय रहे। विजेताओं को नाको स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम की प्रदेश सलाहकार डा. पार्वती पांडेय ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सेनानायक चिकित्सा डा. ओबी सिंह, सेनानायक अमित कुमार, डा. एसएन सिंह, डा. सतीश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related posts