कोटिकरण सही करने की मांग

कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण नीति का समर्थन किया है। लेकिन स्कूलों के कोटिकरण में खामियों की शिकायत की है। संघ के जिला मंत्री दिगंबर नेगी और ब्लाक अध्यक्ष यदुवीर सिंह ने कहा कि शासन और विभाग को चाहिए कि पहले स्कूलों के कोटिकरण को सही करे उसके बाद तबादला नीति को अमलीजामा पहनाया जाए। संघ पदाधिकारियों ने स्कूलों के कोटिकरण में मन माने तरीके से निर्धारण किए जाने का आरोप भी लगाया है।

Related posts