प्री काउंसलिंग में छात्रों की उलझन करेगा दूर इग्नू

नई दिल्ली। नौकरी व दाखिले में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते अक्सर छात्र कोर्स चुनने की दुविधा में रहते हैं। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए इग्नू प्रबंधन दाखिले से पहले प्री काउंसलिंग करेगा, जिसमें छात्रों को उनकी पसंद-नापसंद को देखते हुए कोर्स चुनने की राय दी जाएगी। कुलपति प्रो. एम असलम के अनुसार, इग्नू प्रबंधन पहली बार देशभर में प्री काउंसलिंग आयोजित करने जा रहा है। छात्र रीजनल सेंटर से सीधे ऑनलाइन काउंसलिंग में कोर्स संबंधी जानकारी ले सकते हैं। काउंसलिंग इग्नू मुख्यालय में 31 जुलाई तक सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। खास बात यह है कि दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम के लिए अलग काउंटर बनाया गया है, ताकि छात्र अधिक से अधिक प्रश्न पूछ कर दुविधा दूर कर सकें।

Related posts