JDU पर बरसे राजनाथ, मोदी का किया बचाव

JDU पर बरसे राजनाथ, मोदी का किया बचाव

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पार्टी के साथ 17 साल पुराने गठबंधन को तोडऩे के फैसले को लेकर जद (यू) पर जमकर बरसे।

यहां पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जद (यू) का साथ 17 साल पुराना था। यह गठबंधन न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक भी था जिसके टूटने से मैं बेहद आहत हूं। ऐसे समय में जब कांग्रेस के खिलाफ हमें एकजुट होना चाहिए था। जेडी (यू) ने हमारा साथ छोड़ दिया है।’’

उन्होंने भाजपा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते महत्व का बचाव करते हुए कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए हमने मोदी के हाथ में चुनाव प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी हैं। क्या ऐसा करके हमने कोई अपराध कर दिया है। हर पार्टी विधान सभा या आम चुनावों में प्रचार के लिए समिति गठित करती है। जद (यू) ने ऐसे मुद्दे पर इतने पुराने गठबंधन को तोड़ दिया।

Related posts