
शिमला। प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायिका 69 वर्षीय बसंती देवी को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने रेडक्रास फं ड से चार हजार रुपये की राशि बतौर मेडिकल सहायता प्रदान की। यह जानकारी देते हुए कथाकार एसआर हरनोट ने उपायुक्त का आभार जताया है। उनके मुताबिक बसंती देवी कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी द्वारा सात साल से मिल रही कलाकार पेंशन के अचानक बंद होने से आहत हैं। उपायुक्त ने यह राशि हिमालय साहित्य एवं संस्कृति मंच के अध्यक्ष एवं लेखक एसआर हरनोट के आवेदन पर मंजूर की थी। बसंती देवी ने फ ोन पर डीसी का आभार जताया। मुख्यमंत्री स्वयं अकादमी के अध्यक्ष भी हैं। मंच ने उनसे प्रार्थना की है कि बसंती देवी की कलाकार पेंशन शीघ्र बहाल की जाए। विधवा पेंशन भी नाममात्र की दी जाती है। कलाकार पेंशन के साथ उसे जोड़ा जाना न्यायसंगत नहीं है।
