संसद में भाजपा की भूमिका रही नकारात्मक : सतपाल

मंडी। कांग्रेस के सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि संसद में भाजपा की भूमिका नकारात्मक रही है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए सतपाल ने कहा कि भाजपा ने संसद में प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। जिसकी वजह से खाद्य सुरक्षा जैसा महत्वपूर्ण बिल पास नहीं हो पाया। मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुभवी हैं और पूर्व में भी संासद रही हैं। महिला होने के नाते सोनिया गांधी उन्हें मंत्री पद से भी नवाज सकती हैं। प्रतिभा सिंह की जीत के साथ ही पहाड़ी राज्यों के सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जिससे सब मिलकर उत्तराखंड और हिमाचल जैसे सीमांत क्षेत्रों के लिए रेल के मुद्दे को संसद में उठा सकते हैं। प्रतिभा सिंह भी संसद में हिमाचल की समस्याओं को उठाएंगी।

Related posts