घूसखोरी की शिकायतों पर खंगाले दस्तावेज

हरिद्वार। जिला समाज कल्याण विभाग की निदेशालय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर गौरा देवी कन्या धन योजना के अभिलेख खंगाले। विभाग में हेराफेरी की कई शिकायतें शासन को मिली थी। भिक्षुक और बाल गृह में छापामारी के दौरान गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
शासन के निर्देश पर उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रह्म पाल सैनी ने शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में गौरादेवी कन्याधन योजना के अभिलेखों की जांच की। निदेशक ने बताया कि लाभार्थियों को दिए जाने वाले चैक की एवज में कर्मचारियों की ओर से पैसे मांगें जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिन लाभार्थियों ने पैसे नहीं दिए उनके चैक को बेवजह महीनों से रोका जा रहा था। उन्होंने बताया कि योजना से जुडे़ कई अभिलेखों का कार्यालय में भौतिक सत्यापन किया। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

Related posts