बदरीनाथ हाईवे रहा साढ़े चार घंटे बंद

जोशीमठ/रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग से करीब एक किमी दूर बलदौड़ा नामक स्थान पर चट्टान टूटने से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर में एक बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था, बाद में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने पत्थरों को विस्फोट कर हटाया गया। सांय चार बजे तक ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। हाईवे अवरुद्ध होने से मार्ग पर मीलों दूरी तक जाम लग गया। इस दौरान भारी बारिश के चलते तीर्थयात्रियों को अपने वाहनों में ही समय बिताना पड़ा। थानाध्यक्ष जोशीमठ रामीराम ने बताया कि बलदौड़ा में एहतियात के तौर पर यात्रा वाहनों को रुक-रुक कर छोड़ा जा रहा है। हालांकि मौके पर सड़क पूरी तरह से साफ हो गई है। वहीं रुद्रप्रयाग के पास सिरोहबगड़ में दोपहर लगभग सवा एक बजे मलबा आने से मार्ग लगभग डेढ़ घंटे बंद रहा, जिसे बीआरओ ने लगभग 2.55 बजे मलबा हटाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

Related posts