बरसात में सतर्कता बरतने के निर्देश

बनबसा। आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे गढ़ीगोठ में ग्रामीणों की बैठक ली। पुलिस ने ग्रामीणों को बरसात में सतर्क रहने और धान की फसल के तहत बाहरी मजदूरों का पहचान देखने के बाद उन्हें मजदूरी में लगाने को कहा। ग्रामीणों ने शराबियों के हुड़दंग से निजात दिलाने की मांग की। एसपी केएस नागन्याल के निर्देश पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष आरएस मेहता ने बाढ़ तथा जलभराव को लेकर रात्रि समय चौकन्ना रहने को कहा। बरसात में चोरी की वारदातें रोकने को सहयोग देने की अपील की। ग्रामीणों ने नेपाल से हो रही शराब की तस्करी और शराबियों का हुड़दंग रोकने को ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। बैठक में एसआई भोपाल सिंह संबल, एसएसबी के प्रभारी एसआई गारु राम, ग्राम प्रधान सुनीता देवी और उमेद सिंह नेगी, अरुण कुमार, पीतांबर दत्त जोशी, रिटायर्ड कै. शेर सिंह खोलिया, भगवान सिंह, दीवानी चंद, रणजीत सिंह, रामी राम, जगदीश टम्टा, रामी चंद आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts