
लोहाघाट। सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पूरन फर्त्याल के प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक, केएस मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता नीलम गड़कोटी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विधायक प्रतिनिधि ने माननीय विधायक की ओर से विद्यालय में शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। रेंजर हिमालय सिंह टोलिया की अध्यक्षता और शिशुमंदिर रीठा साहिब के प्रधानाचार्य राजेंद्र पचौली के संचालन में हुए समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों, आकर्षक शारीरिक प्रदर्शन कर दर्शकाें की खूब तालियां बटोरी। विद्यालय प्रबंधक चंद्रशेखर जोशी, अध्यक्ष गिरीश चंद्र भट्ट, संरक्षक डीएन शर्मा, रमेश मथेला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मेजबान प्रधानाचार्य पीबी भट्ट ने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सहयोग करने की अपील की। समारोह में संकुल प्रभारी गिरीश सोराड़ी, केसी भट्ट, टीकाराम जोशी, तुलसी शर्मा, सतीश भट्ट, बालादत्त, टीडी भट्ट, डीसी जोशी, लालमणि शर्मा, रमेश जोशी, विनोद जोशी, सतीश जोशी आदि ने भी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
