आंधी से टीन शेड गिरा, छह महिलाएं घायल

खटीमा। शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से नगर में दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से की टीन शेड चूड़ी की दुकानों पर गिर गया। इस हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं। यह दुकान बजीर अहमद और मेंहदी हसन की है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया, जिसमें कमला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिलाओं के परिजन भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
घायल महिलाओं में राजीव नगर निवासी कमला, झाउपरसा निवासी सोनी, उषा, सुनीता और रतनपुर निवासी मौसमी और जागेश्वरी शामिल हैं। टीन शेड गिरने से दोनों की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Related posts