
धर्मपुर (मंडी)। जिले में लगातार बारिश से कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को पिछले तीन दिन से पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां बारिश की वजह से कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। जिनमें धर्मपुर से परयाल वाया मढ़ी, धर्मपुर से खनौड़, धर्मपुर-बरोटी वाया सरसकान, धर्मपुर-बिंगा, धर्मपुर-सरी, धर्मपुर शेरपुर वाया खांबर, धर्मपुर-कलस्वाई, धर्मपुर-ध्वाली वाया बरडाना, धर्मपुर से ततोहली परडाना, धर्मपुर-गोरत वाया स्योह, धर्मपुर से संधोल वाया स्योह, धर्मपुर-पैहड वाया कौंसल, धर्मपुर से लगेंहड़, धर्मपुर-मठी बनवार, धर्मपुर-कोट, धर्मपुर से सतरेहड़, धर्मपुर से बिंगा, धर्मपुर से फिहड़, धर्मपुर से लगेंहड़, धर्मपुर से बरोटी वाया कांढापतन, धर्मपुर से बरोटी वाया रियूर, धर्मपुर से मनुधार, धर्मपुर से अपर धलारा, धर्मपुर से झंगी, धर्मपुर से भूर, धर्मपुर से सकलाना, धर्मपुर से रांगड़, धर्मपुर से संधोल वाया कोठुआं चंदरोण नेरी, धर्मपुर से छेज, धर्मपुर से गवैला, धर्मपुर से कनूही, धर्मपुर से रिछली ध्वाली आदि संपर्क मार्ग ल्हासे गिरने से बाधित हो गए हैं। संपर्क मार्गों के अवरुद्ध होने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, एनएच-70 जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर, कोटली पारच्छु ढांक पर ल्हासा गिरने से बाधित हो गया। शनिवार को एनएच पर यातायात रुक गया। जिसके चलते गाड़ियों को वाया सज्योपिपलू, धर्मपुर आना पड़ रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता धर्मपुर अनिल संगराय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। जैसे ही बारिश रुकेगी, संपर्क मार्गों को बहाल करवा दिया जाएगा। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण निगम की चार गाड़ियां गंतव्य में ही मूसलाधार बारिश के कारण फंस गई थी, जिन्हें दोपहर बाद निकाल दिया गया है।
